फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: महापौर ने कराई सुलह, काम पर लौटे सफाईकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
-पार्षद द्वारा बदसलूकी किए जाने के विरोध में दो दिन से हड़ताल पर थे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। महापौर डॉ. अजय कुमार द्वारा सुलह कराने के बाद नगर निगम के सफाईकर्मियों ने हड़ताल खत्म कर दी और वह सोमवार को काम पर लौट आए। सफाईकर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में इस तरह की घटना दोहराई जाती है तो वह चुप नहीं रहेंगे।
विज्ञापन

चार दिन पहले वार्ड 15 के पार्षद राजकुमार राजू की सफाईकर्मियों के साथ कहासुनी हुई थी। सफाईकर्मियों का आरोप था कि पार्षद ने उनके साथ गाली गलौज की है। इससे नाराज सफाईकर्मियों ने कोतवाली सदर बाजार में तहरीर दी थी। 24 घंटे में भी एफआईआर दर्ज नहीं होने से नाराज सफाईकर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर शनिवार को नगर निगम में तालाबंदी करते हुए धरना दिया था। रविवार तक हड़ताल जारी रहने से महानगर में जगह जगह गंदगी के ढेर लग गए थे। ऐसे में महापौर डॉ. अजय कुमार ने आरोपी पार्षद और सफाईकर्मियों की बैठक कराते हुए उनमें सुलह कराई। जिसके बाद सफाईकर्मियों ने हड़ताल वापस ले ली। कर्मचारी नेता सोनी आजाद ने बताया कि सोमवार से सभी कर्मचारी काम पर लौट आए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें