फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम दिन सहारनपुर की बारी, 7553 में से 278 ने ही बाजी मारी

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User ब्यूरो\अमर उजाला
विज्ञापन
सैना भर्ती रैली में बृहस्पतिवार को मैदान पर दौड़ते सहारनपुर जिले के युवा। - फोटो : Military recruitment rally in Saharanpur district youth running on the field on Thursday .
विज्ञापन
सेना भर्ती रैली में बृहस्पतिवार को अंतिम दिन सहारनपुर जिले के 7553 अभ्यर्थियों ने पहुंचकर अपनी किस्मत आजमाई। इनमें से 1158  अभ्यर्थी प्री हाइट टेस्ट में बाहर हो गए। महज 278 अभ्यर्थी ही दौड़ में सफल होकर अगले परीक्षणों तक पहुंच सके। सेना भर्ती रैली में जिले से 7553 अभ्यर्थी दौड़ के लिए पहुंचे।  
विज्ञापन


सेना भर्ती रैली संयोजक कर्नल पंकज साहनी ने बताया कि काफी संख्या में अभ्यर्थियों के आने के बावजूद उम्मीद के अनुरूप दौड़ में काफी कम ही चयनित हो पाए हैं। उन्होंने बताया कि ज्यादातर अभ्यर्थी दौड़ से पहले ही प्री हाइट में बाहर हो गए।

दौड़ से पहले युवाओं ने प्रतिबंधित दवाओं का जमकर इस्तेमाल किया। सेना की टीमें यह देखकर दंग रह गई जब दौड़ लगाने पहुंचे कई युवा दर्द निवारक, नशीली एवं प्रतिबंधित दवाएं और इंजेक्शन लगाते नजर आएं। दवाओं और इंजेक्शनों का कलेक्शन करने वाली टीमों ने बताया कि भर्ती ग्राउंड के पास से अब तक ऐसी करीब 10 बाल्टियां उठाई जा चुकी  हैं। उन्होंने कहा कि रैली में नशेड़ी अभ्यर्थी भी बड़ी संख्या में पहुंचे। 
विज्ञापन


असफल अभ्यर्थियों ने मचाया हुड़दंग
सहारनपुर। सेना भर्ती रैली में दौड़ में असफल हजारों अभ्यर्थियों ने लौटते समय देहरादून हाईवे से लेकर जनता रोड तक काफी हुड़दंग मचाया। ग्राउंड स्थल के  आसपास की कालोनियों और स्कूलों पर अभ्यर्थियों ने रात से लेकर दिन तक कब्जा किए रखा। हुड़दंग मचाने वाले अभ्यर्थियों पर पुलिस की टीमों को लाठियां भी फटकारनी पड़ी।  

कॅरियर के जरूरी दस्तावेज ही गवां बैठे  
सहारनपुर। सेना भर्ती रैली में पहुंचे कई अभ्यर्थी अपने मूल दस्तावेज ही गवां बैठे। कुछ अभ्यर्थी तो ऐसे थे जो दौड़ में सफल हो गए, लेकिन उसके बाद अपना बैग लेकर अगले परीक्षण के लिए पहुंचे तो बैग में अपने मूल दस्तावेज गायब देखकर वे दंग रह गए। ऐसे अभ्यर्थी सेना के अफसरों के सामने गुहार लगाते नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें