फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को मृत दर्शाकर जमीन हड़पी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कुछ लोगों ने एक महिला को मृत दर्शाकर उनकी जमीन को अपने नाम करा लिया। आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी दे रहे है। पीड़िता ने चार आरोपियों के खिलाफ सदर बाजार थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
विज्ञापन

सदर बाजार थाने पर दिल्ली के झरोदा डेरी ट्रांसपोर्ट, बराडी निवासी सीमा छाबड़ा ने यह रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि वह मूल निवासी सहारनपुर की है। पुवांरका ब्लॉक के गांव मुल्लापुर कदीम में उनकी जमीन है। उसके पति संतलाल की मृत्यु 24 अप्रैल 1991 में हो गई थी। बाद में वह अपने बेटे गौरव छाबड़ा और बेटी शैली के साथ दिल्ली जाकर रहने लगी थी। जमीन की देखरेख सह खातेदार ज्वालानगर निवासी निखिल छाबड़ा कर रहे है। आरोप है कि निखिल छाबड़ा, गुरुचरण लाल, हीरालाल निवासीगण ज्वालानगर थाना कोतवाली नगर और जवाहर पार्क निवासी सतीश कुमार ने धोखाधड़ी कर उनके हिस्से की जमीन को अपने नाम करा लिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने 27 अक्तूबर 2005 को उसको मृतक बता कर और उसके बेटे गौरव छाबड़ा को 10-12 साल से फरार दिखाते हुए उसकी सिविल डेथ जाहिर करते हुए नायब तहसीलदार पुवांरका को जमीन नाम कराने के लिए आवेदन पत्र दिया। जिसका आरोपियों ने शपथ पत्र भी दिया। जिसमें वादिया का मृत माना गया और उसके बेटे गौरव की सिविल डेथ मानी गई। आरोप है कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज के जरिए उन्हें मृत बता कर उनकी जमीन अपने नाम करा कर जमीन हड़प ली। पीड़िता सीमा छाबड़ा को अब इसकी जानकारी हुई तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे है। सदर बाजार इंस्पेक्टर प्रभाकर केंतूरा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने उक्त चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें