फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में गूंजा बिजली कटौती और नकली कीटनाशकों का मुद्दा

विज्ञापन
फतेहपुर पंचायत में अब्दुल वाजिद को जिम्मेदारी देते राष्ट्रीय अध्यक्ष - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर, छुटमलपुर। किसान मजदूर यूनियन लठैत की पंचायत में बिजली कटौती, एक एक नाम पर भेजे जा रहे दो बिल, नगर पंचायत क्षेत्र में बनाई गई सड़कों में बरती जा रही धांधली और बाजारों में बिक रहे नकली कीटनाशकों का मुद्दा छाया रहा। इस दौरान अब्दुल वाजिद को जिला प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

फतेहपुर भादो में आयोजित पंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय पुंडीर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ढर्रे से उतर गई है। इस बार बारिश न होने के कारण किसानों को अपनी गन्ने और धान की फसल के लिए सिंचाई की ज्यादा आवश्यकता है, लेकिन बिजली के बार-बार लगने वाले कट और अंधाधुंध कटौती इसमें बाधा बनी है। कहा कि बहुत से किसानों के नलकूपों के दो बिजली बिल भेजे जा रहे हैं। बिजली अधिकारी इस रवैये को सुधारे अन्यथा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने अब्दुल वाजिद को जिला प्रभारी सहारनपुर, हाजी मो. इनाम को ब्लॉक मुजफ्फराबाद सचिव और नूर आलम को छुटमलपुर नगर अध्यक्ष बनाने की घोषणा की।
तहसील प्रभारी कुशल सिंह कांबोज और राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि मिंटू राणा ने कहा कि नगर पंचायत छुटमलपुर में पिछले दिनों ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निरीक्षण के दौरान घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल की बात सामने आई थी। ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करके उससे वसूली की जाए। किसानों ने दुकानों पर बिक रहे नकली कीटनाशक की बिक्री को भी बंद कराने की मांग की। पंचायत में सुशील यादव, अमजद, मौलवी शाहिद, अब्दुल समी, जहीर अहमद, अनवर, इमरान, हाजी सलीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें