फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: स्ट्रोक में शुरुआती चार से पांच घंटे बेहद महत्वपूर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। मुंबई के एक होटल में न्यूरोलॉजी नामक विषय पर 30वीं तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रांफ्रेंस हुई। इसमें देश-विदेश से करीब 850 वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट और फिजिशियन शामिल हुए। सहारनपुर से वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. संजीव मिगलानी ने सहभागिता की। उन्होंने विभिन्न सत्रों में नवीनतम उपचार पद्धतियों की जानकारी प्राप्त की। विशेषज्ञों ने बताया कि स्ट्रोक (पैरालाइसिस) में शुरुआती चार से पांच घंटे बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। समय पर पहचान और तुरंत उपचार से लकवे के दुष्प्रभावों को काफी हद तक रोका जा सकता है। इसके साथ ही डायबिटीज, ब्लड प्रेशर नियंत्रण, संतुलित आहार और नियमित व्यायाम को स्ट्रोक की रोकथाम के लिए आवश्यक बताया गया। विशेषज्ञों ने कहा कि इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय आयोजनों से चिकित्सा क्षेत्र में नई तकनीकों और उपचार पद्धतियों को बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें