फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: फाइलें अपने साथ लेकर चली गई आयकर की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित सीए दीपक गुप्ता के कार्यालय पर चल रही आयकर विभाग की छापेमारी शुक्रवार देर रात तक चली। रात करीब एक बजे टीम यहां से काफी दस्तावेज और फाइलें अपने साथ लेकर चली गई। बता दें, कि बुधवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने सीए के कार्यालय पर छापा मारा था। बरेली और देहरादून यूनिट की तरफ से यह कार्रवाई की गई थी। तीन दिनों तक चली कार्रवाई के दौरान किसी भी बाहरी व्यक्ति को कार्यालय के अंदर नहीं जाने दिया गया। आयकर विभाग की यह कार्रवाई सपा सरकार के पूर्व मंत्री आजम खां के मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट से संबंधित दस्तावेजों को लेकर चल रही थी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें