फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दो महिलाओं की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया भर्ती, धरना समाप्त

विज्ञापन
सहारनपुर में धरना स्थल पर आशाएं की भूखहड़ताल चलते धरना स्थल पर सोती आशाएं
विज्ञापन
-आशा कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष व सीएमओ
विज्ञापन

-15 दिन में पूर्ण भुगतान किए जाने का दिया आश्वासन
फोटो - 02 की सीरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठीं दो आशा कार्यकर्ताओं की तबीयत बिगड़ गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची तो शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष और सीएमओ धरनास्थल पर पहुंचे और 15 दिन में पूर्ण भुगतान किए जाने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
नवयुग नवदृष्टि ग्राम प्रधान संगठन के बैनर तले मानदेय का भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का धरना हकीकत नगर रामलीला मैदान पर जारी रहा। 63 महिलाएं आमरण अनशन बैठीं। उनमें से उषा और कमलेश की बृहस्पतिवार रात को तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद दोनों को एसबीडी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद फिर से धरने में शामिल हुई। जैसे ही यह बात भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को पता लगी तो स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, भाजपा नेता शशि वालिया और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक धरना स्थल पर पहुंचे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने मांगों को जायज बताया। इसके बाद सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक ने महिलाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी महिलाओं का पैसा उनके खातों में 15 दिन के भीतर पहुंच जाएगा। प्रत्येक ब्लॉक पर प्रत्येक आशा की बैंक स्टेटमेंट प्रस्तुत की जाएगी ताकि वह अपने पैसे को चेक कर सके।
विज्ञापन

उसके बाद आमरण अनशन पर बैठी महिलाओं को जूस पिलाकर उनका आंदोलन समाप्त कराया। ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष संजय वालिया ने कहा कि यदि 15 दिन में भुगतान नहीं हुआ तो फिर से आंदोलन होगा। धरने में राजवती, संगीता, पूनम, बालेश्वर, राधा, शीला, गीता, दिनेश, प्रीति, उषा, मीनू, प्रतिज्ञा, रीना, सुमन, सुनीता, कविता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें