फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रखवाले ही कराते रहे मिल से शीरे की चोरी

विज्ञापन
टैंकर की जांच करते सरसावा सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक राजकुमार मित्तल।
विज्ञापन
सहारनपुर। सरसावा सहकारी चीनी मिल में शीरे की निगरानी के लिए आबकारी उप निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह तैनात थे। लेकिन वे ही शीरे की चोरी के खेल में शामिल पाए गए। चोरी का यह खेल पहले से ही चल रहा था। लेकिन किसी को भनक तक नहीं लग पाई। आबकारी उपनिरीक्षक की गिरफ्तारी होने के बाद अब विभागीय कार्रवाई की तलवार भी लटक गई है। आबकारी विभाग ने कार्रवाई के लिए शासन में पत्र लिख दिया है। खास यह है कि वह करीब तीन महीने पहले ही महाराजगंज से ट्रांसफर होकर यहां आए हैं।
विज्ञापन

सरसावा सहकारी चीनी मिल में शीरा चोरी होने का खेल पकड़ने के बाद से आबकारी विभाग में खलबली मची हुई है। मामला लखनऊ तक पहुंच गया। शीरा चोरी मामले में पकड़े गए आबकारी विभाग के उपनिरीक्षक अरविंद कुमार सिंह गोरखपुर के रहने वाले हैं, जो जनवरी 2024 के अंतिम सप्ताह में महराजगंज से ट्रांसफर होकर यहां आए थे। उनकी ड्यूटी सरसावा सहकारी चीनी मिल में शीरे की निगरानी के लिए लगी थी।
पकड़े गए आरोपी लिपिक शिवकुमार एवं अन्य पहले भी शीरे की चोरी करते थे, लेकिन पकड़ में नहीं आए। सुनियोजित तरीके से शीरा चोरी किया जा रहा था, क्योंकि अगले साल शीरा लिपिक शिवकुमार भी सेवानिवृत्त होने वाले हैं और इसका गांव सलोनी भी चीनी मिल के ही नजदीक है। जिन टैंकरों में शीरा था, उनके नंबर हरियाणा-पंजाब के हैं। एक का नंबर हरियाणा के यमुनानगर व दूसरे का नंबर पंजाब के पटियाला का है। इन टैंकरों से जिसका माल जा रहा था, उसकी कोई भूमिका सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

उधर, जिला आबकारी अधिकारी करुणेंद्र सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह की गिरफ्तारी के बाद विभागीय कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए पत्र लिख दिया है। अभी तक कार्रवाई के लिए कोई आदेश प्राप्त नहीं हुए हैं।
- शीरा चोरी मामले में कइयों पर गिर सकती है गाज
पुलिस ने शीरा चोरी मामले की जांच शुरू कर दी है। कई की गर्दन फंस सकती है। क्योंकि पुलिस हरेक बिंदु पर बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि सीओ नकुड़ पूरे प्रकरण की जांच करेंगे। उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। इस प्रकरण में जो भी लिप्त पाया गया, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें