फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: राष्ट्रीय रोजगार नीति बना युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराए सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
तीतरों। देश की बात फाउंडेशन के प्रदेश संयोजक कुंवर आरिफ ने कहा कि सरकार राष्ट्रीय रोजगार नीति कानून बनाकर बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराए। देश की बात फाउंडेशन द्वारा ग्राम धानवा में रोजगार संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुंवर आरिफ ने कहा कि देश में बढ़ती बेरोजगारी अपनी चरम सीमा पर है। इसकी तरफ सरकार का कोई ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन

बेरोजगारी के चलते ही देश में विभिन्न प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो रही है। उन्होंने कहा कि देश में अलग-अलग विभागों में करीब 60 लाख सरकारी पद खाली है। यदि सरकार गंभीरता से रोजगार देने पर बल दे तो शिक्षित बेरोजगारों की नियुक्ति करके उन पदों को भरा जा सकता है। उन्होंने राष्ट्रीय रोजगार नीति कानून बनवाने के लिए 19 दिसंबर को दिल्ली रामलीला मैदान में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान मास्टर असलम, हाफिज वाकत, राव मनव्वर, राव शफीक, राव रिजवान, डॉ. नौशाद, सदाकत राव, नीरज कुमार, कर्णसिंह, आस मोहम्मद आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें