तल्हेड़ी बुजुर्ग (सहारनपुर) मनोहरपुर गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर के बताया कि आठ अप्रैल को बेटी उसके साथ बैंक गई थी। वहां से काम निपटाने के बाद वह कुछ देर बाद घर आने की बात कहकर चली गई। लेकिन वापस नहीं लौटी। तलाश करने पर पता चला कि उसे गांव के ही एक युवक के साथ जाते हुए देखा। बाद में जानकारी हुई की बेटी घर में रखी करीब ढाई लाख रुपये की नकदी और सोने के आभूषण साथ ले गई। व्यक्ति के मुताबिक अगले माह बेटी की बरात आनी थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज दोनों की तलाश शुरू कर दी है।