फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 13 घंटे तक मिट्टी में फंसी रही बच्ची

Thu, 10 Oct 2024 02:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
गांव खुर्द में बच्ची बरामद होने पर परिजनों से जानकारी करती पुलिस।स्रोत परिजन
विज्ञापन
पुवांरका । गांव खुर्द में घर के बाहर खेल रही नदीम की ढाई साल की बच्ची माहिरा लापता हो गई। जिसे खोजने के लिए परिजन, ग्रामीण और पुलिस के साथ सर्च अभियान में एसएसपी भी जुटे रहे। 13 घंटे बाद माहिरा आबादी से सटे खेत की गीली मिट्टी में फंसी मिली।
विज्ञापन

परिजनों ने मुताबिक माहिरा मंगलवार की शाम छह बजे घर के बाहर से खेलते हुए लापता हो गई। सूचना पर थाना पुलिस के साथ ही अधिकारी भी पहुंच गए। ग्रामीणों के साथ मिलकर डॉग स्क्वॉयड की मदद से जंगल में बच्ची को घंटों तक तलाश करते रहे लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस पूरी रात गांव में ही डेरा डाले रही। बुधवार सुबह करीब सात बजे जनता रोड स्थित एक फैक्ट्री के गार्ड दिलीप व सुरेश ने फैक्टरी के पास खेत में बच्ची के रोने की आवाज सुनी। बच्ची सर्दी से कांप रही थी और उसके शरीर पर मिट्टी लगी थी। गार्ड उसको लेकर खुर्द गांव के अड्डे पर चाय की दुकान चलाने वाले इफ्तिखार की दुकान पर पहुंचे।

इफ्तिखार ने गांव में बच्ची के मिलने की सूचना दी। बच्ची के सकुशल बरामद होने से परिजनों व पुलिस ने राहत की सांस ली है। नदीम के दो बच्चे हैं। एक बड़ा बेटा है, जबकि छोटी बेटी है। नदीम केरल में नौकरी करता है। पुलिस ने बताया कि बच्ची खेलते हुए किसी तरह खेत तक चली गई। खेत में पानी चला हुआ था, जिसकी गिली मिट्टी में उसके पैर धंस गए। वह वहां से निकल नहीं सकी। बच्ची सुरक्षित है और परिजनों को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें