फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आठ ग्राम का सिक्का बना रहा था गिरोह, बाजार में आए थे खपाने

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर कोतवाली, एसओजी और सर्विलांस टीम ने नकली सिक्के मामले में जिन गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया था, वह आठ ग्राम का सिक्का बनाते थे। इसका खुलासा आरोपियों से पूछताछ के दौरान हुआ था। गिरोह के सदस्य बाजार में सिक्कों को खपाने आए थे। इस दौरान कार बेसहारा पशु से टकरा गई थी। इसके बाद आरोपी कार को साइड में लगाकर अपने अन्य साथियों का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच श्रीराम चौक पर जाम लग गया। पुलिस कार को हटाने पहुंची और कार की तलाशी तो पूरा मामला सामने आया। पुलिस की जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य आठ ग्राम का सिक्का तैयार करते थे, जबकि असली सिक्के का वजन 10 से 12 ग्राम के बीच होता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें