फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: धूमधाम से मनाया गया विद्यालय का स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। श्री रामबाग सरस्वती शिशु मंदिर का स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत यज्ञ के साथ हुई। मुख्य यजमान उपाध्यक्ष राकेश तायल और पुरोहित पंडित मोहन शर्मा रहे। रमेशचंद गर्ग, डाॅ. राकेश गर्ग, राम किशन, राजा राम आदि ने आहुतियां दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों की भारत की अनेकता में एकता की छवि और देशभक्ति पूर्ण प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन धर्मवीर और आभार राकेश तायल एवं प्रधानाचार्य विश्वास शर्मा ने किया। वंदे मातरम के बाद प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें