फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अंबहेटा नगर पंचायत बोर्ड की पहली बैठक रही बेनतीजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अबेहटा। नव निर्वाचित नगर पंचायत बोर्ड की बुधवार को हुई पहली बैठक बेनतीजा रही। बोर्ड की बैठक में रखे गए सभी सात प्रस्ताव विपक्ष की एकजुटता के चलते पारित नहीं हो सके।
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरपर्सन रेशमा नईम की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें सबसे पहले चेयरपर्सन ने नवनिर्वाचित बोर्ड का स्वागत किया। इसके बाद अधिशासी अधिकारी एजाज अहमद ने कार्य योजना को पास कराने का प्रस्ताव सदन में रखा। इसको बहुमत के आधार पर खारिज कर दिया गया। इसके अलावा 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से विकास कार्य कराने, डम्पिग ग्राउंड में कूड़े का निस्तारण कराने, पथ प्रकाश की व्यवस्था को सुदृढ़ करने, सफाई कर्मियों को वर्दी व उपकरण देने सहित कस्बे के विकास से संबंधित अन्य प्रस्ताव अधिशासी अधिकारी द्वारा सदन में रखे गए। सभी प्रस्ताव बहुमत से खारिज कर दिए गए। विपक्षी सभासद राजकुमार खुराना ने किसी भी प्रकार के खर्च का चेक बोर्ड बैठक में पास कराए बगैर न बनाने का प्रस्ताव अध्यक्ष की अनुमति से रखना चाहा, परन्तु चेयरपर्सन रेशमा नईम ने इसकी इजाजत नहीं दी।
बैठक में चेयरपर्सन, जिदा हसन, राजकुमार खुराना, शमीम अंसारी, दानिश शफीक, रीना कोरी, बबली देवी, भूरा, अंतररफा, लियाकत, मेहताब, आसिफ रशीद साबरी व मुसर्रत आदि सभासदों के अलावा अधिशासी अधिकारी एजाज अहमद, लेखा लिपिक देवेन्द्र त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें