फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 12 ग्राम पंचायतों की बदलेगी सूरत, विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार

Tue, 17 Sep 2024 03:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद के विकासखंड साढ़ौली कदीम की 12 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन ग्राम पंचायतों में तमाम कार्य होंगे। इसके तहत जिला पंचायत राज विभाग ने रूपरेखा तैयार कर ली है। जल्द ग्राम पंचायतों में कार्य शुरू किए जाएंगे। इसकी प्रक्रिया विभाग ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दरअसल, जिला पंचायत राज विभाग को स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद के 11 विकासखंड की 884 ग्राम पंचायतों में तमाम विकास कार्य कराए जाने है, जो प्रस्तावित हैं। इसी के तहत विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रथम चरण में विकासखंड साढ़ौली कदीम की ग्राम पंचायत समसपुर, असलमपुर बरथा, हुसैन मलकपुर, असगरपुर, रजापुरा, कासमपुर, खुशहालपुर, फतेहउल्लापुर, मंझाड़ी, मीरपुर गंदेवड़, असगरपुर, नुनयारी को चिह्नित किया गया। इसके तहत ग्राम पंचायतों में कायाकल्प अभियान चलेगा। इसके तहत विभिन्न विकास कार्य होंगे। इन कार्यों की टेंडर प्रक्रिया भी जिला पंचायत राज विभाग ने निकाल दी है। ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों द्वारा ग्राम पंचायतों की कई समस्याओं के समाधान की मांग जा रही थी।
यह होंगे कार्य
- गलियों का सीसी निर्माण होगा। सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाएगा।
- पथ प्रकाश के लिए सोलर उर्जा से संचालित स्ट्रीट लाइटें लगेंगी।
- मिनी ग्राम सचिवालयों में वाईफाई की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
- रिसोर्स रिकवरी सेंटर में कचरे का निस्तारण होगा।
- कचरे से जैविक और कंपोस्ट खाद तैयार की जाएगी।

- नाले और नालियों पर शिल्ट कैचर लगेंगे।

- आरसीसी के नाले और नालियां बनाई जाएंगी।
- सामुदायिक शौचालयों की मरम्मत होगी। मनरेगा के तहत होंगे यह कार्य
-
विकासखंड साढ़ौली कदीम की 12 ग्राम पंचायतों में कई विकास कार्य होंगे। इसके लिए रूपरेखा तैयार कर ली गई है। ग्रामीणों की मांग के अनुसार विकास कार्य कराए जाएंगे। जल्द काम शुरू होगा। - आलोक शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें