वहीं, घटना के खुलासे के लिए लगी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रामनगर बाईपास से मुठभेड़ के बाद छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्होंने दवा कारोबारी से लूट करना स्वीकार किया। बदमाशों के पास से 95 हजार की नकदी, घटना में प्रयुक्त दो बाइक और तमंचा भी बरामद हुआ।
आरोपियों ने अपने नाम सन्नी मिर्जा निवासी मोहल्ला संज्ञान कोतवाली मंडी, नावेद, सोनू उर्फ शादाब, फराज, अरशद मलिक गांव शेखपुरा कदीम, हुसैन हैदर जैदी निवासी डेरा इलाहीपुरा बताए।
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि लूट का प्लान दवा कारोबारी के पूर्व नौकर अमन जैन निवासी रानी बाजार कोतवाली मंडी ने तैयार किया था, जो घटना के बाद दिल्ली फरार हो गया था। अमन को दवा कारोबारी ने एक माह पूर्व ही नौकरी से हटाया था।
किशनपुरा से किया पीछा
एसपी सिटी ने बताया कि बदमाशों ने अलग-अलग बाइक पर गांव शेखपुरा कदीम से निकले थे। एक बाइक पर सन्नी मिर्जा, नावेद और सोनू वारदात को अंजाम देने दिल्ली रोड पहुंच गए। वहां रूककर कारोबारी के आने का इंतजार करते रहे। दूसरी बाइक पर फराज, अरशद और हुसैन हैदर किशनपुरा दवा मार्केट पहुंचे और वहां से दवा कारोबारी का पीछा किया और पल-पल की खबर अपने साथियों को देते रहे। इससे पूर्व अमन जैन ने किशनपुरा में कारोबारी की दुकान के पास पहुंचकर अपने साथियाें को उसकी पहचान कराई थी।
यह भी पढ़ें: Blast In Factory: धुआं हटा तो दिखे मजदूरों के क्षत-विक्षत शव, मौत का मंजर देख कांप उठी हर किसी की रूह