फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्र ग्रहण पर मंदिरों के कपाट रहे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले भर में चंद्र ग्रहण पर मंदिरों के कपाट बंद रहे। शाम को 6:19 बजे ग्रहण खत्म होने के बाद मंदिरों में गंगाजल का छिड़काव करने के बाद पूजा अर्चना हुई।
विज्ञापन

मंगलवार को चंद्रग्रहण पर सूतक लगने पर सुबह साढ़े आठ बजे मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए थे। पूरे दिन मंदिरों के कपाट बंद रहे। चंद्र ग्रहण दोपहर 2:32 से शाम 06:19 बजे तक रहा। ग्रहण खत्म होने पर मंदिरों के कपाट खोले गए। मंदिर के पुजारियों ने गंगाजल का छिड़काव कर शुद्धिकरण किया। इसके बाद पूजा अर्चना कर प्रभु की आरती उतारी गई। बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम संस्थापक अतुल जोशी महाराज ने बताया कि सुबह ही सूतक लगने की वजह से मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए थे। शाम को ग्रहण खत्म होने के बाद पूजा अर्चना कर प्रभु की आरती उतारी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें