फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: मंडलायुक्त ने जाना विद्यालयों में हुए कार्यों और शिक्षा का हाल

Tue, 14 Feb 2023 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
कार्यालय सभागार में शिक्षा विभाग की बैठक लेते कमिश्नर डा लोकेश एम
विज्ञापन
सहारनपुरर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में निपुण भारत के लक्ष्य की प्राप्ति एवं परिषदीय विद्यालयों में 19 मूलभूत अवस्थापना सुविधाओं को लेकर मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने अपने कार्यालय में समीक्षा बैठक की। उन्होंने प्रत्येक विद्यालय में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने और चहारदीवारी कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडल आयुक्त द्वारा विद्यालय में प्राथमिक रूप से पीने के लिए स्वच्छ पानी एवं चहारदीवारी को पूर्ण करने के निर्देश पंचायती राज विभाग को दिए गए। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुजफ्फरनगर एवं सहारनपुर को निर्देश दिए कि वह अपने अपने जनपदों के नगर क्षेत्र के विद्यालयों में पेयजल और चहारदीवारी रहित विद्यालयों की सूची नगर आयुक्त और विकास प्राधिकरण को दें, जिससे नगर क्षेत्र में उक्त सुविधाएं पूर्ण की जा सकें । एडी बेसिक सहारनपुर मंडल को विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए, साथ ही कहा कि बोर्ड परीक्षाओं के बैठकें होंगी, जिनमें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से संबंधित संदर्भदाता और प्रधानाध्यापक तहसीलवार उपस्थित होंगे। डायट प्राचार्य डायट मेंटर्स एसआरजी, एआरपी द्वारा विद्यालय के सहयोगात्मक पर्यवेक्षण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। बैठक में सहारनपुर मंडल के अंतर्गत तीनों जनपदों के मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य अभियंता विद्युत पंचायती राज विभाग, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण और जिला समन्वयक मौजूद रहे।
निरीक्षण में मिली खामिया, सीएचसी प्रभारी को कारण बताओ नोटिस
फोटो समाचार
रामपुर मनिहारान। मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. ने सीएचसी प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
सोमवार को मंडलायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक दौरा किया। उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई कि अस्पताल किसी भी मापदंड को पूरा नहीं कर रहा है। ओपीडी और आपातकालीन कक्षों में आवश्यक उपकरण नहीं थे। गलियारों में रोशनी नहीं थी, मरीजों के बैठने, पंजीकरण कराने या दवा लेने की अच्छी सुविधा नहीं थी। मंडलायुक्त ने सीएचसी प्रभारी डॉ. अजीत राठी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में पड़े ट्रांसफॉर्मर व दो पुरानी खराब एंबुलेंस को शिफ्ट करने के लिए डीएम को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें