फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जिलाधिकारी ने विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
सहारनपुर के सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस अपनी समस्याये रखते फरयादी
विज्ञापन
- सम्पूर्ण समाधान दिवस में आई 42 शिकायतें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने कहा कि जन शिकायतों का टीम बनाकर त्वरित निस्तारण कराया जाए। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों और समस्याओं का निस्तारण कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताई और उनकी अनुपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए।
शनिवार को तहसील सदर सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 42 शिकायतें आईं। इनमें राजस्व विभाग की 19, विद्युत निगम की सात, पुलिस विभाग की दो, नगर निगम की दो, विकास विभाग की पांच और अन्य की सात शिकायतें आईं। जिलाधिकारी ने कहा कि समस्याओं का समय से और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाए। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता के अनुपस्थित रहने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वरासत के मामलों में ढिलाई नहीं होनी चाहिए और नियमानुसार अंश निर्धारण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को विभागीय योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाने में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

यदि किसी पात्र एवं गरीब को बिना कारण परेशान किया गया तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने पुलिस अधिकारियों को पुलिस संबंधी शिकायतों का समय से निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक, सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार, पीडी डीआरडीए प्रणय कृष्ण, तहसीलदार सदर अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें