फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हेल्थ डैशबोर्ड रैंकिंग में जिले को प्रदेश में मिला चौथा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
-साढ़ौली कदीम, मुजफ्फराबाद और नागल सीएचसी का बेहतरीन प्रदर्शन
विज्ञापन

-स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर हर महीने जारी होती है डैशबोर्ड रैंकिंग

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिले के सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर मातृत्व, शिशु स्वास्थ्य सेवा में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर सहारनपुर को प्रदेश में चौथा पहला स्थान मिला है। साढ़ौली कदीम, मुजफ्फराबाद और नागल सीएचसी का बेहतरीन प्रदर्शन रहा। डैशबोर्ड रैंकिंग स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर हर महीने जारी होती है।
जून के लिए जारी रैंकिंग में गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, संस्थागत प्रसव, गृह आधारित नवजात शिशु देखभाल और जन्म अनुपात सहित 15 संकेतकों पर अच्छा कार्य करने के लिए यह उपलब्धि हासिल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों का भी बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला है। इसमें साढ़ौली कदीम को पहला (80 प्रतिशत), मुजफ्फराबाद ने दूसरा (79 प्रतिशत), नागल ने तीसरा (79 प्रतिशत) स्थान प्राप्त किया है। गंगोह चौथे (76 प्रतिशत), रामपुर मनिहारान पांचवें (73 प्रतिशत) और शहरी क्षेत्र छठें (70 प्रतिशत) नंबर पर है। सीएमओ ने स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई दी और आने वाले महीने में और बेहतर प्रदर्शन के निर्देश दिए, ताकि अपना जिला प्रदेश में पहले स्थान पर आए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिन ब्लॉकों का खराब प्रदर्शन रहा है, वह सुधार करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें