फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: किन-किन मरीजों को लगे इंजेक्शन, रिकॉर्ड खंगालेगा विभाग

Mon, 24 Jun 2024 02:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपदीय ड्रग वेयर हाउस से लिए गए दो दवाओं के नमूने फेल आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची है। जिस एंटीबायोटिक का नमूना फेल आया है वह किन-किन मरीजों को लगा है विभाग अब उसका रिकॉर्ड खंगालेगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग नमूने फेल वाली दवाओं की रिपोर्ट बनाकर काॅरपोरेशन को भेजेगा।
विज्ञापन

औषधि प्रशासन विभाग सरकारी अस्पतालों का समय-समय पर निरीक्षण कर दवाओं के नमूने लेता रहता है। अप्रैल में औषधि निरीक्षक आशुतोष चौबे ने गंगोह में लखनौती स्थित जनपदीय ड्रग वेयर हाउस से छह दवाओं के नमूने लिए थे। उनमें से चार नमूने ठीक आए थे, जबकि दो फेल मिले थे। जिनमें एंटीबायोटिक इंजेक्शन और खांसी का सीरप भी शामिल है। इन दोनों के नमूने फेल आने के बाद औषधि निरीक्षक ने दवा निर्माता फर्म व ड्रग वेयर हाउस को नोटिस जारी किया है।
इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची है। क्योंकि, काॅरपोरेशन से मिले 8700 एंटीबायोटिक इंजेक्शन में से 7400 मरीजों को इंजेक्शन चुके हैं। अब यह इंजेक्शन किन-किन मरीजों को लगे हैं। इनका रिकॉर्ड खंगाला जाएगा। इसके अलावा किस अस्पताल को ड्रग वेयर हाउस से इंजेक्शन आवंटित किए गए। उसका भी रिकॉर्ड चेक किया जाएगा। किस अस्पताल में कितने इंजेक्शन बचे हैं, वह वापस होंगे। औषधि निरीक्षक की ओर से जो नोटिस दिया गया है, उस पर रिपोर्ट बनाकर ड्रग वेयर हाउस लखनऊ काॅरपोरेशन को भेजेगा।
विज्ञापन

- वर्जन
औषधि निरीक्षक की ओर से पत्र आने के बाद काॅरपोरेशन लखनऊ को अवगत कराया जाएगा। नमूने फेल दवाओं को लेकर जो भी आदेश मिलेंगे, उसके अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी। - निर्भय जैन, प्रभारी, जनपदीय ड्रग वेयर हाउस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें