श्री राम मंदिर के लिए जुटाई समर्पण राशि
नानौता/रामपुर मनिहारान। श्रीराम मंदिर निधि समर्पण अभियान के दौरान नानौता खंड में रामभक्तों ने घर-घर जाकर संपर्क किया। इसमें आरएसएस खंड कार्यवाह श्यामवीर, संघचालक करमबीर सिंह, शारीरिक शिक्षण प्रमुख चंद्रकांत, परिवार प्रभोधन प्रमुख डॉ राकेश ने गांव कुआंखेड़ा से जितेंद्र सिंह एडवोकेट, बलराम सिंह भाभसी, पुष्पेंन्द्र राणा, निशु राणा, सुमित शर्मा, कातला से सुरेंद्र सिंह, अखिल राणा आदि से समर्पण राशि जुटाई। वहीं, रामपुर मनिहारान में भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण सैनी, विहिप से जुड़े राजू पांचाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गली मोहल्लों में जाकर कूपन के माध्यम से श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान चलाया। इन मौके पर पंडित सुरेंद्रानंद शर्मा, विशालदेव गुर्जर, वरदान, सहाब सिंह आदि रहे।