फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: व्यापारियों की मौत से मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोककर बुराहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मिर्जापुर क्षेत्र में बादशाही बाग के पास पहाड़ी मार्ग पर बुलेट बाइक अनियंत्रित होकर 50 फुट खाई में गिरने पर जान गंवाने वाले सरदार हरभजन सिंह और महेंद्र पाल अरोड़ा कपड़ा कारोबारी थे। दोनों की दुकान रायवाला बाजार में है। देर शाम दोनों के शव घर पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में व्यापारियों ने दोनों के घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन

महानगर में थाना कुतुबशेर क्षेत्र के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी सरदार हरभजन सिंह और नुमाइशकैंप निवासी महेंद्र पाल अरोड़ा कपड़े के थोक विक्रेता थे। मंगलवार को साप्ताहिक बाजार बंदी होने की वजह से दोनों विकासनगर में कपड़े के कारोबारियों से पेमेंट लेने जा रहे थे।
व्यापारियों ने की शोकसभा
रायवाला बाजार के कारोबारियों ने शोकसभा कर दोनों को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही दोनों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। व्यापारी नेता राधेश्याम नारंग ने बताया कि हरभजन सिंह बाल रोग विशेषज्ञ डा. स्वर्ण जीत सिंह के रिश्तेदार थे।
विज्ञापन

महेंद्र के हैं दो बेटी और एक बेटा, हरभजन के दो पुत्र
व्यापारी महेंद्रपाल अरोड़ा के सबसे बड़ी पुत्री नेहा है। उससे छोटी पुत्री सोनिया और सबसे छोटा बेटा पंकज है। नेहा की शादी हो चुकी है, जबकि सोनिया नौकरी करती है। पंकज भी कपड़ा कारोबारी है। सरदार हरभजन सिंह के दो पुत्र हैं। एक का नाम सरदार नवकार सिंह है और दूसरा बेटा विदेश में नौकरी करता है।
रेलिंग है टूटी, पहले भी हो चुके हादसे
मिर्जापुर। जिस जगह पर हादसा हुआ है, वहां पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। क्योंकि, सड़क के किनारे पर लगी रेलिंग कई जगहाें पर टूटी हुई है। अगर रेलिंग होती तो बाइक खाई में गिरने से बच जाती। पूर्व में हुई दुर्घटनाओं के बाद भी रेलिंग ठीक नहीं कराई गई। वहीं, इस मार्ग पर 40 से अधिक खतरनाक मोड़ हैं, जहां पर चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगा है। एक साल पहले सीमेंट कट्टे सड़क किनारे रखे गए थे, जो बारिश में खराब हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें