फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इजलास में भीड़ जुटाने की कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
साढ़ौली कदीम। क्षेत्र के गांव सलेमपुर गदा में स्थित मदरसा दाऊल उलूम कादरिया में 25 मार्च को होने वाला इजलास ए आम जलसा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। जहां एक तरफ प्रशासन पूर्ण रूप हाई अलर्ट मोड़ पर है और कोरोना वायरस को लेकर शासन प्रशासन लोगों से आह्वान कर रहा कि ज्यादा आदमी एक जगह एकत्र नहीं हो तो वहीं दूसरी ओर सलेमपुर गदा में मदरसा दाऊल उलूम कादरिया की प्रबंध कमेटी ने 25 मार्च को होने वाले इजलास ए आम जलसे के लिए क्षेत्र में पोस्टर चस्पा कर एवं गांवों में माइक से प्रचार प्रसार कर लोगों से जलसे में पहुंचने की अपील की रही है। इस संबंध में कार्यक्रम आयोजक कारी मुकर्रम ने कहा कार्यक्रम पूर्व निर्धारित है। जल्द ही आयोजन कमेटी की बैठक कर अग्रिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव सबसे ज्यादा आवश्यक है, अधिक संख्या में एकत्रित होना गलत है। - डॉ. नितिन कदवाल प्रभारी चिकित्साधिकारी साढौली कदीम।
किसी भी दशा में कोई कार्यक्रम नहीं किया जा सकता है, इसमें दस लोगों से अधिक संख्या हो। दीप्ति देव उपजिलाधिकारी, बेहट, सहारनपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें