फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को चाकू से घायल कर कार लूटने वाले बदमाश पकड़े

विज्ञापन
देवबंद पुलिस द्वारा पकड़े गये लूट के आरोपी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
चालक को चाकू से घायल कर कार लूटने वाले बदमाश पकड़े
विज्ञापन

सहारनपुर। कोतवाली देवबंद क्षेत्र में साखन नहर के पास चालक को चाकू से घायल कर कार व नकदी लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली से कार बुक करके लाए थे। पुलिस ने लूट की नकदी भी बरामद की है, जबकि पकड़े जाने के डर से आरोपी घटना वाले दिन ही कार वारदात स्थल से कुछ ही दूरी पर छोड़कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन

एसपी देहात सूरज राय ने पत्रकार वार्ता में बताया कि शाहवेज निवासी तैमूर नगर और सुल्तान निवासी थाना जामिया क्षेत्र उत्तरी दिल्ली को कोतवाली देवबंद व एसओजी ने सांपला रोड से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से मौके से एक बाइक, दो तमंचे और दो कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि 17 जुलाई को दिल्ली से एक कार उन्होंने किराए पर बुक की थी। कार को सलीम खान निवासी अहिरौली बाजार थाना कसया जनपद कुशीनगर चला रहा था, जिस समय वह देवबंद क्षेत्र में साखन नहर के पास पहुंचे तो हथियारों के बल पर आरोपियों ने कार रुकवाते हुए लूटपाट की। चालक के विरोध करने पर आरोपियों ने गर्दन पर चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी कार, गाड़ी में रखी 40 हजार की नकदी लूटकर फरार हो गए थे। पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने कुछ ही दूरी पर साखन नहर के पास ही कार को छोड़ दिया था। पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल में उपचार दिलाया था। दोनों ने वारदात करना स्वीकार किया है। आरोपियों के पास से लूट की चार हजार की नकदी भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें