फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हाजी इकबाल के तीन बेटों को अदालत ने किया तलब

Fri, 19 Jul 2024 04:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दुष्कर्म के मामले में पूर्व एमएलसी महमूद अली और पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के बेटों को अदालत ने तलब किया है। अपर मुख्य न्यायाधीश तृतीय/ विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट प्रियंका वर्मा की अदालत में इकबाल के तीनों बेटे पेश होंगे, जबकि चित्रकूट जेल में बंद पूर्व एमएलसी महमूद अली वीसी से पेश होंगे।
विज्ञापन

पिछली तारीख पर चित्रकूट जेल से कड़ी सुरक्षा में पूर्व एमएलसी महमूद अली को लाया गया था, जो अदालत में पेश हुए थे। इनके अलावा सहारनपुर जिला कारागार से पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के बेटे अफजाल, अलीशान, जावेद को अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के बाद अपर मुख्य न्यायाधीश तृतीय/ विशेष न्यायाधीश एमपीएमएलए कोर्ट प्रियंका वर्मा ने 18 जुलाई की तारीख दी थी। इस मामले में बृहस्पतिवार को अदालत में सुनवाई नहीं हुई है।
शुक्रवार को अदालत ने इकबाल के तीनों बेटों को तलब किया है, जबकि महमूद अली वीसी के जरिए अदालत में पेश होंगे। सरकार की ओर से विशेष लोक अभियोजक गुलाब सिंह पैरवी कर रहे हैं। बता दें, कि 2022 में इनके खिलाफ थाना मिर्जापुर में यमुनानगर की एक महिला ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें