फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अदालत ने 50 हजार के ईनामी हाजी इकबाल को भगौड़ा घोषित किया, दो मामले दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कई मामलों में वांछित चल रहे 50 हजार के इनामी खनन माफिया और पूर्व एमएलसी हाजी मोहम्मद इकबाल को अदालत ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। अदालत के आदेशों का उल्लंघन करने पर हाजी इकबाल के खिलाफ थाना मिर्जापुर में दो मामले में दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को 50 हजार के इनामी अपराधी हाजी इकबाल के खिलाफ एक मामला मिर्जापुर के एसएसआई सुनील कुमार ने दर्ज कराया है। आरोप है कि गैंगरेप के मामले में न्यायालय ने हाजी इकबाल को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए थे, लेकिन वह पेश नहीं हुए और लंबे समय से फरार चल रहा है। अदालत के आदेशों का उल्लंघन करने पर हाजी इकबाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके साथ ही कोर्ट ने आरोपी को भगौड़ा घोषित किया है।
वहीं, थाना मिर्जापुर के उपनिरीक्षक असगर अली ने भी हाजी इकबाल के खिलाफ न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन करने पर मामला दर्ज कराया है। धोखाधड़ी के मामले में भी हाजी इकबाल कोर्ट में पेश नहीं हुए है, जिसके बाद थाना मिर्जापुर में अदालत के आदेशों का उल्लंघन करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि कोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन करने पर मिर्जापुर थाने में दो मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अदालत के आदेश पर हाजी इकबाल की जल्द कुर्की की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें