फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: डेलीगेट नामांकन खारिज होने पर दावेदारों ने किया हंगामा

Sun, 29 Sep 2024 01:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा। सहकारी गन्ना विकास समिति में नामांकन खारिज होने के मामले में धांधलेबाजी का आरोप लगाते हुए दावेदारों ने हंगामा किया। उन्होंने सत्ताधारी पार्टी पर चहेतों को शह देने के लिए नामांकन खारिज कराने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार सदर ने नामांकन पत्रों की पुनः जांच का आश्वासन भी दिया, लेकिन वह धरने पर डटे रहे। आखिर में 22 नामांकन बहाल होने पर मामला शांत हो सका।
विज्ञापन


सहकारी गन्ना विकास समिति का चुनाव सत्ताधारी पार्टी के गले की फांस बन गया है। शुक्रवार को जांच के दौरान डेलीगेट पद के 92 नामांकन तकनीकी खामियां बताकर रद्द कर दिए गए थे। वैध नामांकन की सूची समिति के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई थी। परंतु जैसे ही नामांकन रद्द होने की जानकारी प्रत्याशियों को लगी वह भड़क गए। शनिवार को एकत्र होकर गन्ना विकास समिति पहुंचे। प्रत्याशी सत्ताधारी पार्टी पर धांधली का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करने लगे तथा धरने पर बैठ गए। गुरदेश चौधरी, महावीर पंवार, आजाद सिंह, नवाब सिंह, सुखपाल, लोकेश, समीर खान, शब्बीर, राजपाल, धर्मवीर सिंह, सुलेख चंद, राव जमील, तेजपाल ने कहा कि एक साथ 92 नामांकन पत्र खारिज करना दर्शाता है कि सत्ताधारी पार्टी की मंशा ठीक नहीं है। बाद में चुनाव अधिकारी तहसीलदार सदर अमित कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने फिर से नामांकन पत्रों की जांच कराई। जांच में 22 नामांकन पत्र वैध पाए गए, जिसकी घोषणा के बाद किसान शांत होकर लौट गए।
बता दें, कि सहकारी गन्ना विकास समिति में डेलीगेट पद के लिए 501 नामांकन पत्र खरीदे गए थे, जिसमें से 448 नामांकन पत्र जमा हुए थे। इनमें से 92 नामांकन पत्रों को रद्द करते हुए 356 नामांकन पत्र वैध पाए गए थे। बाद में वैध नामांकन पत्रों की संख्या बढ़कर 578 हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें