फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एमएसयू का पहले चरण का निर्माण 31 मई तक होगा पूर्ण

Sun, 07 Apr 2024 01:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय में चल रहा पहले चरण का भवनों का निर्माण कार्य 31 मई 2024 तक पूर्ण हो जाएगा। इसके साथ ही भवन विश्वविद्यालय को हस्तांतरित कर दिए जाएंगे। उसके बाद दूसरे चरण के निर्माण कार्य शुरू होंगे। विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य दो ही चरणों में होने हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की स्थापना दो दिसंबर 2021 को गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में हुई थी। तब से विश्वविद्यालय के निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण दो चरणों में होना है। पहले चरण के कार्यों में प्रशासनिक भवन, एकेडमिक भवन, कुलपति आवास, कक्षों का निर्माण, टाइप-तीन और टाइप-चार के निर्माण, हॉस्पिटल आदि शामिल हैं, जिनका कार्य अंतिम दौर में है और फिनीशिंग चल रही है। कुछ दिन पहले प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा एमपी अग्रवाल ने विश्वविद्यालय का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया था। उन्होंने कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। साथ ही 31 मई तक कार्य पूर्ण करने को कहा था, जिससे की दूसरे चरण के निर्माण कार्य शुरू किए जा सकें। उधर, विश्वविद्यालय के कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि पहले चरण के कार्य अंतिम दौर में हैं। शासन ने 31 मई तक कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य दिया है। उम्मीद है कि समय से कार्य निपट जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें