फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सूरत और अहमदाबाद की तर्ज पर होगा शहर का विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यशाला से आए महापौर ने बताया कि पोखरों, नदियों-नहरों के सुंदरीकरण और सड़कों के विकास पर भी हुई चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। सूरत और अहमदाबाद में महापौर व नगरायुक्तों की पांच दिवसीय कार्यशाला से लौटे महापौर डॉ. अजय कुमार ने बताया कि सूरत और अहमदाबाद की तरह महानगर का विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी पांच वर्षों में शहर का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता रहेगी।
महापौर ने बताया कि सूरत और अहमदाबाद में हुई पांच दिवसीय कार्यशाला में प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों के महापौर और नगर आयुक्तों ने प्रतिभाग किया। नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज भी कार्यशाला में शामिल रहीं। कार्यशाला के दौरान सूरत व सीईपीटी यूनिवर्सिटी अहमदाबाद द्वारा विभिन्न विषयों पर सेमीनार तथा विभिन्न परियोजना स्थलों का भ्रमण कराया गया। जो नगर निगमों की कार्य प्रणाली को विश्व स्तरीय बनाने में सहायक सिद्ध हुए हैं। नगर निगमों की कार्यप्रणाली को जनप्रभावी बनाने की दिशा में अधिकारियों, अर्बन डिजाइनर्स, अरबन प्लानर्स, विभिन्न क्षेत्रों के समाज सेवियों, उद्योगपतियों व राजनैतिक पक्ष के साथ सामंजस्य की आवश्यकता रहती है यह भी बताया गया। इसके अलावा
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिवसीय कार्यशाला में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट, स्ट्रक्शन प्लांट, मैटीरियल प्रोसेसिंग प्लांट व वाटर ट्रीटमेंट प्लांट आदि का स्थलीय भ्रमण कराया गया और उनकी कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी गई। महापौर ने बताया कि कार्यशाला में जो भी चीजें ऐसी लगी हैं, जिन पर हम काम कर शहर को विकसित और सुंदर बना सकते हैं। उन पर जल्द काम शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें