फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मैक्स फोर्ट वर्ल्ड स्कूल के बच्चों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
गागलहेड़ी। मैक्स फोर्ट वर्ल्ड स्कूल में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कैलाशपुर के मैक्स फोर्ट वर्ल्ड स्कूल में हुई 50 मीटर दौड़ में कक्षा एक में देविश, कक्षा दो में मोहम्मद अहमद, कक्षा तीन में अरहान, कक्षा चार में फैसल, कक्षा पांच में मुनीर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लेमन स्पून रेस में केजी के मरयम खान, कक्षा एक में मिष्ठी, कक्षा दो में दिव्यांश, कक्षा तीन में फारिया, कक्षा चार में सानिया, कक्षा पांच में मुनीर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रेस में कक्षा एक से पांच तक छात्र हमजा, रजा, हैदर, अहमद भी प्रथम स्थान पर रहे। फ्राॅग रेस में केशव, हैदर, अभी, सिफा प्रथम स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ के जूनियर वर्ग में कासिफ, सीनियर वर्ग में गीतांश, निहारिका, डिसकस थ्रो में अमान, शॉर्ट पुट में अल्तमश और शहादत ने अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विजयी हुए छात्र-छात्राओं को स्कूल के प्रबंधक टीपी कौशिक ने मेडल, ट्राॅफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें