फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन किया 18 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
-जनमंच की बगल में बनेगी बहुस्तरीय कार पार्किंग और कन्वेंशन हॉल
विज्ञापन

-मुख्यमंत्री ने कुल 18 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को जनमंच की बगल में 16 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली बहुस्तरीय कार पार्किंग एवं कन्वेंशन हाॅल सहित स्मार्ट सिटी से जुड़ी सात परियोजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास किया। जनमंच प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया गया।
स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं में नवादा रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय, कमेला रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय, मल्हीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय, रामनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय का जीर्णोद्धार तथा महानगर के 12 शौचालयों का जीर्णोद्धार प्रमुख है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद रहे जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने शिलान्यास कार्यक्रम के बाद सॉलिट वेस्ट मैनेजमेंट के तहत 343.23 लाख रुपये से खरीदे गए 40 टेंपो और सात ट्रैक्टर व ट्रॉली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अपर नगर आयुक्त राजेश यादव ने उन्हें बताया कि टेंपो घर घर से कूड़ा इकट्ठा करने में लगाए जाएंगे। इसके बाद अपर नगर आयुक्त राजेश यादव, एसके तिवारी, सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम और परियोजना अधिकारी डूडा रजनी पुंडीर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के दस लाभार्थियों गोविंद, सुमित, अरविंद, ब्रजपाल, रूपा, विद्यावती, मंजू, आतिश, रघुवीर व आशीष को प्रतीक रूप में चाबियां तथा पीएम स्वनिधि योजना के तहत 30 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद नंदकिशोर, मानसिंह जैन, जेडएओ राजीव कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक इंद्रपाल व चंद्रपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें