फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दोगुनी होगी राजकीय पुस्तकालय की क्षमता, सुविधा होगी आधुनिक

Tue, 02 Jan 2024 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर में राजकीय मैदान ​स्थित राजकीय जिला पुस्तकालय
विज्ञापन
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना से शिक्षा क्षेत्र में कई बड़े बदलाव हो रहे हैं। एक ओर जहां राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास और अन्य सुविधाएं दी गई हैं। वहीं अब अधिकारियों ने राजकीय पुस्तकालय का चयन किया है, जिसकी क्षमता बढ़ाने के साथ ही वहां की सुविधाओं को आधुनिक बनाया जाएगा। इससे न केवल विद्यार्थी, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयार करने वाले युवा भी लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

योजना के तहत पहले नगर निगम परिसर स्थित पुस्तकालय की जीर्णोद्धार किया गया। जर्जर हो चुके पुस्तकालय के भवन को दुरुस्त करने और इसे वातानुकूलित बनाने के साथ ही उसमें इंटरनेट की सुविधा के साथ कंप्यूटर दिए गए हैं, जिनके माध्यम से विद्यार्थी ऑनलाइन पढ़ाई कर पा रहे हैं। यहां प्रतिदिन 50 से अधिक विद्यार्थी पढ़ने पहुंचते हैं। अब इसी क्रम में पुल जोगियान के निकट स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज परिसर में बने पुस्तकालय का चयन किया गया है।
दो दिन पहले हुई स्मार्ट सिटी सहारनपुर की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में ही राजकीय पुस्तकालय का चयन किया गया है। करीब तीन दशक से एक ही स्थिति में चल रहे पुस्तकालय को दो मंजिला बनाते हुए इसकी क्षमता बढ़ाई जाएगी, साथ ही इसके भवन को दुरुस्त करने, कच्चे फर्श की जगह टाइल्स बिछाने, वातानुकूलित बनाने, रंग रोगन कराने, नई पुस्तकें रखने तथा इंटरनेट सुविधा के साथ कंप्यूटर सुविधा दी जाएगी, जिससे कि विद्यार्थी ऑनलाइन भी पढ़ाई कर सकेंंगे।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी सहारनपुर के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने आठ नई परियोजनाओं को शामिल किया है, जिनमें राजकीय पुस्तकालय भी शामिल है। पुस्तकालय की क्षमता बढ़ाने से लेकर उसमें सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा। उच्चाधिकारियों की सोच यही है कि तमाम विकास कार्यों के साथ ही शिक्षा व्यवस्था भी बेहतर हो।
विज्ञापन

- अमरेंद्र गौतम, अधिशासी अभियंता, स्मार्ट सिटी सहारनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें