फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सड़क पर मिला युवक का शव, पास बैठी मिली एक साल की बच्ची

Thu, 20 Jun 2024 03:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना मंडी क्षेत्र के मोहल्ला खाताखेड़ी में सड़क पर एक युवक का शव मिला है। इसके पास एक साल की बच्ची भी मिली है। बच्ची को पुलिस ने सुरक्षित कर लिया है। मृतक यमुनानगर का रहने वाला था।
विज्ञापन

थाना मंडी पुलिस को मोहल्ला खाताखेड़ी से किसी ने सूचना दी कि एक युवक बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़ा है और उसके बाद एक बच्ची भी बैठी है। पता लगते ही थाना मंडी पुलिस मौके पर पहुंची। बेहोशी की हालत में पड़े युवक को हिला-डुलाकर देखा तो वह मृत अवस्था में मिला। उसकी शिनाख्त करने के लिए पुलिस ने उसकी तलाशी ली, लेकिन पहचान का कोई आधार नहीं मिला। केवल कुछ नशीली दवाइयां जेब से मिली।
पहले तो पुलिस ने मृतक की पहचान का प्रयास किया, लेकिन जब काम नहीं चला तो सोशल मीडिया पर मृतक और पास बैठी मिली बच्ची की फोटो को वायरल किया। इसके बाद युवक की पहचान तौफीक पुत्र खुर्शीद (30) निवासी यमुनानगर हरियाणा के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि उसकी चार साल पहले शादी हुई थी। कमेला काॅलोनी में ससुराल थी। कुछ दिन पहले ही वह ससुराल आया था। उसे एक बेटी भी है। वह दिन के समय ससुराल से बेटी को घुमाने के लिए निकला था। इसके बाद नहीं लौटा। नशा अधिक करने से उसकी मौत हुई होगी। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह पता लग पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें