फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ट्यूबवेल की होदी में पड़ा मिला युवक का शव

Mon, 17 Mar 2025 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। गांव मुबारिकपुर के युवक की गुडछप्पर स्थित एक खेत में ट्यूबवेल की होदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। गांव निवासी बॉबी (22) पुत्र बालेश्वर गुड़छप्पर गांव के जंगल में एक खेत में मजदूरी करने गया था। बताया गया है कि बॉबी को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। खेत पर जाने के बाद उसे अपनी तबीयत खराब होने का आभास हुआ तो उसने परिजनों को फोन कर दिया। कुछ देर के बाद जब परिजन वहां पहुंचे तो बॉबी ट्यूबवेल की हौदी में पड़ा मिला। उसे बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसका मोबाइल हौदी के बाहर ही पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें