फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बड़ी नहर में मिला युवक का शव, नहीं हुई पहचान

Thu, 18 Jul 2024 02:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र की बड़ी नहर में एक युवक शव मिला। युवक अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस शव के पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम थाना कुतुबशेर पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक का शव बड़ी नहर की औजखेड़ी पुलिया के पास पड़ा है। पता लगते ही खलबली मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंची और युवकों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव के पहचान करने की कोशिश की। उसके बाद ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने बताया कि युवक का शव पीछे से ही बहकर आया है। पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। युवक की उम्र लगभग 30 से 35 साल के बीच लग रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें