फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मेला गुघाल स्थल पर फड़ स्थल का आवंटन स्थायी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अपर नगरायुक्त राजेश यादव ने कहा है कि मेला गुघाल स्थल पर फड़ लगाने के लिए स्थान का आवंटन स्थायी नहीं है। यह केवल मंगल बाजार के लिए है। बाकि दिनों में जो जिस स्थान पर अपनी फड़ लगा रहे हैं वह उसी स्थान पर फड़ लगाते रहेंगे। अपर नगरायुक्त ने बताया कि मंगल बाजार को मेला गुघाल स्थल पर शिफ्ट करने के बाद फड़ लगाने वालों में भ्रम पैदा हो गया है। कुछ लोगों का मानना है कि उन्हें वहां स्थायी रूप से जगह आवंटित कर दी गई है, जबकि ऐसा नहीं है। नेहरू मार्केट, शहीद गंज, रायवाला, लोहानी सराय आदि बाजारों को अतिक्रमण और जाम से मुक्त करने के लिए यह व्यवस्था की गई है। उधर, मंगलवार को दाेनों जगहों पर मंगल बाजार लगा, जबकि एक हजार से अधिक फड़ स्वामियों को नगर निगम मेला गुघाल स्थल पर जगह आवंटित कर चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें