फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से जबरन शादी करने के आरोपी को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
नागल। पुलिस ने 23 दिन पूर्व अपहरण कर किशोरी से जबरन शादी कर दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेजा है। वहीं, किशोरी को बालिका सुधार गृह भेज दिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बीनू सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव से बीती 15 फरवरी को 16 वर्षीय किशोरी का गांव के युवक ने अपहरण कर लिया था। आरोप है कि युवक ने उसे पंजाब के होशियारपुर ले जाकर गुरुद्वारे में जबरन शादी कर ली थी। वह उससे शारीरिक संबंध बना रहा था। छह मार्च को किशोरी के परिजनों ने गांव के ही सुधीर पुत्र देशराज के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस ने किशोरी को नागल रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया था। वहीं, आरोपी युवक को गांव के ही एक पार्क से सोमवार रात गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया है। किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण एवं बयान दर्ज कराकर बालिका सुधार गृह भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें