फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रंडौल में तनाव खत्म, बोर्ड पर नहीं लिखे जाएंगे जाति सूचक शब्द

विज्ञापन
विज्ञापन
आधी रात तक अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों से चली वार्ता के बाद हुआ समझौता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बेहट(सहारनपुर)। रंडौल गांव में राजपूत समाज द्वारा सम्राट मिहिर भोज प्रतिहार, महाराणा प्रताप व पृथ्वीराज चौहान के फोटो के साथ बोर्ड पर जय राजपूताना लिखे जाने को लेकर हुए तनाव को पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों पक्षों से वार्ता के बाद खत्म करा दिया। तय हुआ, कि राजपूत समाज और अनुसूचित जाति के लोग अपनी-अपनी निजी भूमि पर महापुरुषों के फोटो के साथ बोर्ड लगा सकते हैं। कोई भी पक्ष जाति सूचक शब्द नहीं लिखेगा।
कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव रंडौल में बुधवार को राजपूत समाज के लोगों द्वारा सम्राट मिहिर भोज प्रतिहार, महाराणा प्रताप व पृथ्वीराज चौहान के फोटो के साथ जय राजपूताना लिखा बोर्ड लगाए जाने पर गांव के अनुसूचित जाति के लोग विरोध में खड़े हो गए थे। इसे लेकर दोनों पक्षों में तनाव पैदा हो गया था। अनुसूचित जाति के लोग बोर्ड हटवाने को लेकर जिद पर अड़े थे, जबकि राजपूत समाज बोर्ड हटाने को तैयार नहीं था। इससे जातीय संघर्ष के हालात बन गए थे। एसडीएम व सीओ के बाद एडीएम एफ रजनीश मिश्र व एसपी देहात सागर जैन गांव में पहुंचे और दोनों पक्षों से वार्ता की। आधी रात तक चली वार्ता के बाद दोनों पक्ष इस बात पर राजी हुए कि बोर्ड पर केवल महापुरुषों के फोटो लगाए जाएंगे। जाति सूचक शब्द कोई पक्ष नहीं लिखेगा। दोनों पक्ष अपनी-अपनी निजी भूमि पर ही बोर्ड लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
-वर्जन- दोनों पक्षों से वार्ता के बाद तय हुआ है, कि बोर्ड पर जाति सूचक शब्द नहीं लिखे जाएंगे। केवल महापुरुषों की फोटो लगाकर बोर्ड लगा सकते हैं। अनुसूचित जाति राजपूत समाज के लोग अपनी अपनी निजी भूमि पर महापुरुषों के फोटो के साथ बोर्ड लगाएंगें।
दीपक कुमार, एसडीएम बेहट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें