बड़गांव। बिजली से संबंधित जरुरी हो काम तो उसे मंगलवार की सुबह आठ बजे से पहले निपटा ले, क्योंकि विद्युत पारेषण खंड द्वितीय सहारनपुर के अन्तर्गत निर्माणाधीन 220 केवी डीसी शामली- देवबंद लाइन का कार्य प्रगति पर है। उक्त लाइन शिमलाना, सिसौना जमालपुर के जंगल से होकर गुजर रही है। लाइन पर कन्डक्टर बिछाने का कार्य चल रहा है। इस कारण शिमलाना 33 केवीए बिजलीघर की विद्युत सप्लाई सुबह आठ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक यानि नौ घंटे तक बाधित रहेगी। बिजली विभाग के अधिशाशी अभियंता धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि मंगलवार से बृहस्पतिवार तक दिन में नौ घंटे बिजली आपूर्ति नहीं मिलेगी। शिमलाना बिजली घर से जुड़े करीब दस गांवों पर इसका असर पड़ेगा।