सहारनपुर। शनिवार को दिनभर बादलों की आवाजाही रही। कभी छांव और कभी धूप के मौसम के बावजूद तापमान में वृद्धि हुई। गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ाए रखे।
मौसम विभाग ने जनपद में शनिवार को बारिश होने की संभावना जताई थी। सुबह आसमान बादलों से घिरा हुआ था। सुबह करीब सात बजे लगा कि बारिश आएगी, लेकिन कुछ ही देर बाद बादल छंट गए। इसके बाद धूप निकल आई। पूर्वाह्न 11 बजे फिर बादल छा गए और बारिश होने के आसार बने, लेकिन फिर बादल छट गए। दिनभर बादलों की आवाजाही रही। न्यूनतम तापमान में .5 डिग्री की गिरावट रही और वह 28.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जबकि अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई और वह बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। उधर, मौसम विभाग रविवार को बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम वेधशाला मिर्जापुर के प्रभारी अमीर आलम ने बताया कि रविवार को बारिश होने के 90 फीसदी चांस हैं। बारिश कई दिन तक हो सकती है।
बीते सात दिन का तापमान
तिथि-न्यूनतमअधिकतम
25 जुलाई28.535
24 जुलाई2934
23 जुलाई3036
22 जुलाई2938
21 जुलाई2836
20 जुलाई2733
19 जुलाई2834