फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सुबह के समय घना कोहरा छाने के बावजूद बढ़ा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
- न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा
विज्ञापन

फोटो समाचार
सहारनपुर। चार दिन के साफ मौसम के बाद रविवार की सुबह फिर घना कोहरा रहा। पूर्वाह्न करीब 11 बजे तक कोहरा छंट गया। इसके बावजूद तापमान में वृद्धि रही।
जनपद में बीते कई दिन से मौसम पूरी तरह साफ था। सुबह समय से सूर्योदय के साथ दिनभर धूप थी, लेकिन रविवार की सुबह घना कोहरा रहा। देहात क्षेत्र में दृश्यता 40 से 50 मीटर तक रही। सुबह करीब नौ बजे कोहरा आसमान में चढ़ गया, जिसके बाद बादल जैसा नजारा रहा। कोहरे के साथ हवा चलने से मौसम में ठंडक रही। पूर्वाह्न 11 बजे के बाद कोहरा छंटा, जिसके बाद धूप निकल आई। खास बात यह है कि कोहरे के बावजूद अधिकतम तापमान में .5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि रही। न्यूनतम तापमान शनिवार के समान दस डिग्री सेल्सियस ही रहा, जबकि अधिकतम तापमान 25 से बढ़कर 25.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें