नकुड़। बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के आह्वान पर हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में तहसील के अधिवक्ता समस्त कार्यों से विरत रहे। बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र एसडीएम को सौंपा।
सोमवार को बार एसोसिएशन की बैठक में हापुड़ में अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की निंदा की गई। बार काउंसिल के प्रदेश स्तरीय आह्वान पर तहसील के समस्त कार्यों का बहिष्कार करने का प्रस्ताव पारित हुआ। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार वर्मा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम अजय कुमार अम्बष्ट को दिया। प्रदीप वर्मा ने बताया कि बार काउंसल के आह्वान पर छह सितंबर तक अधिवक्ता सभी न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे। इस दौरान राकेश कुमार, सुशील चौधरी, अफ्फान, महावीर सिंह, शाहिद अहमद, आजाद सिंह आदि अधिवक्ता रहे।