नागल। शनिवार को नागल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर ने गांव के ही एक युवक पर कुकर्म करने के प्रयास का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। किशोर का कहना है कि सुबह करीब 9 बजे वह जंगल में लकड़ी बीनने गया था। तभी गांव के युवक ने उसे गन्ने के खेत में खींच लिया और कुकर्म का प्रयास करने लगा। उसके शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपी फरार हो गया। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।