बड़गांव। दो माह पहले किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने के बाद दुराचार करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान किया है।
बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव से दो माह पहले एक किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने वाले नकुड़ क्षेत्र के रनियाला निवासी आजाद पुत्र इकबाल को नामजद करते हुए पीड़िता के भाई ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने शनिवार की देर रात आरोपी को दबोचते हुए कि शोरी को बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मेडिकल परीक्षण कराने के बाद कोर्ट में बयान के आधार पर किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। जबकि आरोपी का धारा 363, 366, 376 आईपीसी व 3/4 पोक्सो अधिनियम के तहत चालान किया है। संवाद