फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम ने नौ तंबाकू विक्रेताओं के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अभियान चलाकर रेलवे स्टेशन के निकट तंबाकू विक्रेताओं के चालान काटे और जुर्माना वसूल किया। दोबारा तंबाकू बेचते पाए गए तो जुर्माने की राशि बढ़ाने के साथ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक के निर्देश पर सोमवार को जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की टीम ने सदर बाजार थाना क्षेत्र की कैंप चौकी पुलिस को साथ लेकर रेलवे स्टेशन के समीप अभियान चलाया। रेलवे स्टेशन के पास तंबाकू बेचने वाले नौ तंबाकू विक्रेताओं पर 200 रुपये के हिसाब से जुर्माना लगाकर वसूल किया। जिला तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की नोडल अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान निषेध है। साथ ही नाबालिगों द्वारा तंबाकू खरीदे या बेचे जाना प्रतिबंधित है। इस दौरान जिला सलाहकार मुदस्सर अली, कविता कुमारी, प्रतीक क्लाइव, एसआई विजय सिंह, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें