सहारनपुर। पुरानी पेंशन योजना की बहाली को लेकर विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन पदाधिकारियों ने बैठक की। जिलाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने आरोप लगाया कि सरकार नई पेंशन योजना को जबरन थोपना चाहती है। इसके लिए कर्मचारियों पर दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन यह ठीक नहीं है। यदि ऐसा हुआ तो कर्मचारी और शिक्षक आगामी चुनाव में सरकार को सबक सिखाने का काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन व अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए एनपीएस (नई पेंशन योजना) नहीं लेने पर वित्त नियंत्रक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों द्वारा वेतन रोकने के आदेशों पर स्थगन आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि नई पेंशन योजना में कुछ भी निश्चित नहीं है। सेवानिवृत्ति के समय कितनी धनराशि मिलेगी, कितनी पेंशन मिलेगी यह कुछ भी स्पष्ट नहीं है। इसमें बुढ़ापे में सामाजिक सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं। पूरी गणना बाजार पर आधारित है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने कर्मचारियों और शिक्षकों पर एनपीएस को जबरन थोपा तो कर्मचारी और शिक्षक चुनाव में सरकार को सबक सिखाने का काम करेंगे। इस दौरान डॉ. अनिल बाबरे, गयासुर रहमान, उमेश गौतम, स्मृति चौधरी, संदीप खटाना, बृजपाल, ऋषिपाल राणा, शिखा राणा, भानु भारद्वाज आदि मौजूद रहे।