फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग बच्चों को घर जाकर शिक्षित करेंगे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दिव्यांग बच्चों के लिए अच्छी खबर है। समर्थ एप पर दिव्यांग बच्चों को पूरा डाटा फीड होगा। उसके बाद बच्चों को शिक्षक घर जाकर पढ़ाएंगे।
विज्ञापन

जिले में 1438 बेसिक स्कूल संचालित हैं। इनमें 2.20 लाख से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। दिव्यांग बच्चों के लिए नई व्यवस्था शुरू हुई है। बेसिक शिक्षा विभाग के विकसित समर्थ एप से दिव्यांग बच्चों के चिन्हांकन किया जाएगा। दिव्यांग बच्चों का पूरा डाटा समर्थ एप पर फीड होगा। इन बच्चों का सारा डाटा आनलाइन किया जाएगा।
विज्ञापन

दिव्यांग बच्चों की साप्ताहिक उपस्थिति दर्ज की जाएगी। जिला समन्वयक अरविंद कुमार ने बताया कि हर साल दिव्यांग बच्चों का डाटा यू डायस पर एंट्री कराया जाएगा। डाटा फीडिंग के बाद बेसिक स्कूलों के शिक्षक दिव्यांग बच्चों के घर जाकर शिक्षित करेंगे। उन्हें पढ़ाने के लिए कुछ विशेष तरीके भी प्रयोग किए जाएंगे। बच्चों को अध्ययन संबंधी उपकरण व यंत्र भी मुहैया कराए जाएंगे।
विज्ञापन

दिव्यांग बच्चों के लिए समर्थ एप विकसित हुआ है। इसमें दिव्यांग बच्चों का डाटा फीड होगा। उसके बाद इन बच्चों के घर पर शिक्षक पढ़ाने के लिए जाएंगे।
अंबरीष कुमार, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें