सहारनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के जिलाध्यक्ष डॉ. सादाराम और जिला मंत्री रवि गुप्ता के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसमें रविंद्र पंवार को जिला संयोजक, सुषमा राजपूत को जिला महिला उपाध्यक्ष बनाया गया। दिनेश गुप्ता, सत्यवीर सिंह, ऋषिपाल सिंह, धर्मेंद्र शर्मा और सर्वण कुमार को जिला उपाध्यक्ष, इंदू रानी को संयुक्त महिला मंत्री, अरविंद शर्र्मा, मनोज शर्मा, जगमाल सिंह, प्रमोद त्यागी, जसबीर सिंह, रामबीर सिंह को संयुक्त मंत्री चुना गया है। राजेश त्यागी को जिला कोषाध्यक्ष, गौरव मिश्रा को प्रेस प्रवक्ता, डॉ. गुफरान आलम को आय व्यय निरीक्षक बनाया गया है। करीब दो दर्जन शिक्षक सदस्य बने हैं।