चिलकाना में खंड शिक्षा अधिकारी को ध्वज भेंट करते शिक्षक।
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर, चिलकाना। मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ ब्लॉक सरसावा इकाई का प्रतिनिधिमंडल नवागत खंड शिक्षा अधिकारी से मिला। विद्यालय संचालकों ने खंड शिक्षा अधिकारी को समस्त विद्यालयों की ओर से राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया।
खंड शिक्षा अधिकारी अंबिका प्रसाद ओझा ने सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालकों से कहा कि आपसी सहयोग से कार्य किए जाने चाहिए। महासंघ के सभी साथियों के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं को संचालित करने के लिए मान्यता प्राप्त विद्यालय अपना यथासंभव सहयोग प्रदान करते रहे तथा शिक्षा में गुणवत्ता बनाए रखें। महासंघ के ब्लाक अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने कहा कि ब्लॉक के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालक शिक्षा के क्षेत्र में हर तरह के सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। संरक्षक डॉ. डीके चौधरी, देशबंधु शर्मा, ब्लॉक महामंत्री बलवीर उपाध्याय, सुरेंद्र कुमार, आचार्य ब्रजमोहन, हिमांशु पुंडीर, जसवीर सिंह, संजय चौहान, विकास सैनी, शिवनंदन शर्मा, दिव्यांशु सैनी, परमात्मा मांझी रहे।